अफगानिस्तान:  बदख्शां यूनिवर्सिटी के बाहर बुर्का का विरोध कर रही लड़कियों के साथ तालिबानी सीनियर अधिकारी ने अभद्रता और मारपीट की है। रिपोर्ट के मुताबिक लड़कियों के साथ मारपीट करने वाले अधिकारी दूरसंचार विभाग में तैनात हैं।

राइट टु एजुकेशन को लेकर प्रोटेस्ट कर रही है लड़कियां:

पूर्वी अफगानिस्तान के बदख्शां यूनिवर्सिटी में यह विवाद 30 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जब प्रशासन ने बुर्का पहनकर नहीं आने वाली लड़कियों को क्लास रूम से वापस जाने के लिए कहा था। लड़कियों ने इसके बाद राइट टु एजुकेशन को लेकर प्रोटेस्ट शुरू कर दिया।

फरवरी में मिली थी लड़कियों को यूनिवर्सिटी में एंट्री:

15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया था। मई 2021 में अमेरिकी सैनिकों के जाने के बाद तालिबान को 20 साल बाद दोबारा काबुल की सत्ता मिली थी। तालिबान के सत्ता में आने के बाद लड़कियों के कॉलेज जाने पर रोक लगाई गई। हालांकि, फरवरी 2022 में नियमों के साथ लड़कियों को कॉलेज में एंट्री देने पर सरकार राजी हो गई।

मई में जारी हुआ था महिलाओं को बुर्का पहनने का आदेश:

मई में तालिबान सरकार ने एक फरमान में कहा था कि महिलाओं को अब सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनना ही होगा। अगर महिला ने घर से बाहर अपना चेहरा नहीं ढंका तो, उसके पिता या सबसे नजदीकी पुरुष रिश्तेदार को जेल में डाल दिया जाएगा। साथ ही सरकारी नौकरी से निकालने की कार्रवाई हो सकती है।