Indian Premier League:  IPL का नया सीजन अभी 4 महीने दूर है।  अभी  मिनी ऑक्शन की तैयारी चल रही है। 15 नवंबर प्लेयर रीटेन करने की आखिरी तारीख है। लेकिन इसी के चलते पंजाब किंग्स ने अपना कप्तान बदल दिया है। Punjab Kings ने शिखर धवन को नया कप्तान बनाया है।

शिखर धवन अब  युवा मयंक अग्रवाल की जगह लेंगे। लेकिन, क्या वेटरन क्रिकेटर धवन पंजाब की टीम को IPL का ताज दिला पाएंगे ये सवाल है अभी सबके मन मैं है ।

पंजाब किंग्स ने 12 साल के सफर में 15 कप्तान बदले हैं। लेकिन, एक बार भी चैंपियन नहीं बनी। सिक्सर किंग युवराज सिंह प्रीति जिंटा की ओनरशिप वाली टीम के पहले कप्तान थे। उसके बाद एडम गिलक्रिस्ट और वीरेंद्र सहवाग जैसे बड़े नाम इस सूची में जुड़ते चले गए। लेकिन, सफलता किसी को नहीं मिली। हां, 2014 में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया।

धवन ने पंजाबी में शुक्रिया अदा किया:

पंजाब किंग्स ने एक ट्विट के जरिए यह जानकारी साझा की। उसने एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें शिवर धवन पंजाबी में फैंस का शुक्रिया अदा करते नजर आए। उन्होंने कहा- ‘मुझे बहुत गर्व है कि मैं पंजाब टीम का कप्तान बना। आप सभी की दुआओं और प्यार के कारण मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। तो मैं बहुत खुश हूं, मैं पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहता हूं। हम लोग नए सीजन की ओर देख रहे हैं। पूरी टीम अच्छी तैयारी करेगी और जरूर चैंपियन बनेगी।