गोहद

भारत जोड़ो यात्रा में नेता प्रतिपक्ष के काफिले पर स्वागत के दौरान हवाई फायर।

नेता प्रतिपक्ष ने लगाए कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के गंभीर आरोप।

गोहद। भिंड जिले से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा ने मंगलवार को जैसे ही ग्वालियर जिले में प्रवेश किया। भिंड जिले के गोहद विधानसभा क्षेत्र के आगे मालनपुर बरैठा टोल प्लाजा से जैसे ही यात्रा ने ग्वालियर जिले में प्रवेश व लक्ष्मण गढ़ पर स्वागत के दौरान एक यात्री ने हवाई फायर कर दिया हवाई फायर के दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह एवं भिंड जिले के कांग्रेस पार्टी के तमाम पदाधिकारी यात्रा में सम्मिलित से डॉक्टर गोविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि छोटू तोमर नाम का लड़का हमारे पास में खड़ा था उसी दौरान एक शरारती तत्व अजनबी यात्री ने आकर कट्टे से फायर कर दिया। वह किसको मारने आया था यह मुझे नहीं पता मेरे पास में छोटू तोमर नाम का लड़का खड़ा था। उसका क्या उद्देश्य था। उसी दौरान भारत जोड़े यात्रा में 250 से 300 लोगों तक की भीड़ थी लोगों ने उसे पकड़ लिया भीड़ उसे मारने लगी तो मैंने उसे छुड़ा दिया तो घटना स्थल से वह भाग गया। इसी दौरान डॉक्टर गोविंद सिंह ने ग्वालियर पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी एवं उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए मध्यप्रदेश शासन को आड़े हाथों लिया है उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ग्वालियर पुलिस के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई थी कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।