Sehore (Madhya Pradesh)

SALKANPUR DHAM में 8 लाख की चोरी:नोटों से भरे 2 बोरे रोप-वे पर पड़े मिले,6 बोरियां अपने साथ ले गए चोर

सीहोर के सबसे बड़े देवी धाम मां विजयासन देवी धाम सलकनपुर में लाखों की चोरी हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंदिर में दान में मिले पैसे और आभूषण जिस कमरे में रखे थे, वहां चोरों ने हाथ साफ कर लिया। मंदिर के सूत्रों का कहना है कि नोटों से भरे बोरे चोरी हुए है। कलेक्टर प्रवीण सिंह से चोरी की घटना की पुष्टि की है। बता दें, देवी धाम CCTV कैमरों की निगरानी में 24 घंटे रहता है।

Join DV News Live on Telegram

पुलिस के अनुसार, मंदिर से 8 लाख की चोरी हुई है। चोर अपने साथ 6 बोरियां ले गए हैं। जबकि, नोटों से भरे 2 बोरे रोपवे पर मिले हैं। मंदिर परिसर में बने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर चोरों ने 8 लाख की चोरी की। हालांकि, चोरी हुए रकम की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। आईजी, सीहोर SP और कलेक्टर सहित पूरा प्रशासनिक अमला मंदिर में मौजूद है। रेहटी और बुदनी पुलिस ने नाकाबंदी कर लिया है। जिसकी जांच की जा रही है।