माखन नगर: विधायक श्री विजयपाल सिंह जी ने 14 दिसम्बर 2022 को माखननगर एवं सोहागपुर में नवीन प्रस्तावित सीएम राईज स्कूल एवं माखननगर में शासकीय रेस्ट हाउस के निर्माण हेतु अधिकारियों के साथ जमीन का स्थल निरीक्षण किया।

Join DV News Live on Telegram

इन दोनो स्थानों पर शीघ्र ही सर्वसुविधायुक्त सीएम राइज स्कूल बनेगा। विधायक श्री सिंह ने यह भी कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। जनजातीय बच्चों की अच्छी शिक्षा में कोई बाधा नहीं आए।

आपको बात दे की सरकार द्वारा सीएम राइज स्कूलों को भी प्रारंभ किया है। जिसमें निजी स्कूलों की तरह की पढाई अब सीएम राइज स्कूलों में होगी। सीएम राईज स्कूलों मे पढने वाले बच्चों को उनके घर स्कूल वाहन लेने जायेगा तथा छोड़ने जायेगा।

इस सबके साथ ही आधुनिक तरीके से नई शिक्षा दी जायेगी। केंद्र एवं राज्य सरकार बेहतर शिक्षा के लिए सभी तरह के प्रयास कर रही हैं। विदेशों में शिक्षा प्राप्त करने के प्रयासों में भी सरकार सहयोग करती है और अपने माता-पिता, विद्यालय और गुरूओं के योगदान को कभी भूले नहीं और उनके सम्मान के प्रति सदैव सजग रहें। रिपोर्टर – आशीष आँशु दूबे