सिवनी मालवा उपनगरी बानापुरा कुसुम महाविद्यालय में जैविक खेती एवं उनकी चुनौतियां के विषय में बताया गया जैविक खेती से किस प्रकार का लाभ होता है इसके बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई एवं रासायनिक खेती से किस प्रकार का शारीरिक एवं जमीनों को किस प्रकार का नुकसान हो रहा है इसके विषय में विशेषज्ञों ने किसान एवं छात्र छात्राओं को जानकारी दी।

Join DV News Live on Telegram

पर्यावरण को किस प्रकार का नुकसान हो रहा है एवं इसके दुष्परिणाम क्या-क्या हो रहे हैं इसके विषय में भी जानकारी दी गई एवं विशेषज्ञों के द्वारा सलाह दी गई कि जैविक खेती पर अधिक प्रकाश डाला जाए . रायसनिक खेती से होने वाले  दुष्ट परिणाम को भी बताया गया आज हम खेती में कीटनाशक एवं रासायनिक  दवाइयों का प्रयोग करके अपने आसपास के वातावरण एवं खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे कि मनुष्य एवं जानवर को नई-नई बीमारियों का सामना करना पढ़ रहा है एवं व्यक्ति  अस्वस्थ होता जा रहा है जिससे कई बीमारी हो रही है जिसके दुष्परिणाम हम आज सामने देख रहे हैं जैविक खेती पर प्रभाव डालते हुए विशेषज्ञों ने सलाह दी कि जैविक खेती करना बहुत ही अनिवार्य है हमारे आसपास का पानी भी दूषित होता जा रहा है यह आने वाली पीढ़ी एवं मनुष्य के लिए बहुत ही चिंता का विषय है ऐसी बहुत सी खेती एवं मनुष्यों से जुड़ी बातों को विशेषज्ञों ने कार्यक्रम के माध्यम से साझा किया। सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर