मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। दोनों राज्यों की 60-60 सीटें हैं लेकिन इनमें से सिर्फ 59-59 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। 1 बजे तक मेघालय में 63.91% और नगालैंड में 73.37 % वोट डाले जा चुके हैं। इन दोनों राज्यों में चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। नगालैंड में 60 सीटें हैं, लेकिन एक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद 59 सीटों पर ही वोटिंग होगी। यहां भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया है। वहीं, मेघालय में UDP उम्मीदवार एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग सीट पर चुनाव टाल दिया गया है।

Join DV News Live on Telegram

विधानसभा चुनाव और बायपोल से जुड़े अपडेट्स

  • नगालैंड के मोकोकचुंग जिले के उमाबस्ती इलाके में अलोगताकि पोलिंग बूथ पर वोटिंग के दौरान पथराव हुआ। हिंसा के चलते वोटिंग रोक दी गई।

  • नगालैंड के भंडारी पोलिंग स्टेशन पर फायरिंग हुई, जिसमें NPP वर्कर घायल हो गया है।
  • नगालैंड में सभी पोलिंग स्टेशन पर अलग-अलग सिक्योरिटी फोर्सेज की 305 कंपनियां तैनात की गई हैं।

  • भाजपा उम्मीदवार सेरिंग ल्हामू ने अरुणाचल प्रदेश की लुमला विधानसभा सीट का उपचुनाव निर्विरोध जीत लिया है।
  • 3 राज्यों की 3 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग हो रही है। इनमें पश्चिम बंगाल की सागरदिघी, झारखंड के रामगढ़ और तमिलनाडु के ईरोड सीट शामिल हैं।