नर्मदापुरम में जिला न्यायालय की शपथ आयुक्त अधिवक्ता सरिता राय पति स्व. रजनीकांत दुबे (71) की मौत हो गई। उनका शव घर के टॉयलेट में मिला है। वे पुराने कमिश्नर कार्यालय के पास रहती थीं। इसी मकान में जन शिक्षण संस्थान का कार्यालय भी संचालित होता है। मौत का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस के मुताबिक उनका शव टॉयलेट में मिला है।

Join DV News Live on Telegram

मौत के पहले उन्होंने उल्टी की है। इसके सबूत भी वहां मिले हैं। संभवतः अधिवक्ता सरिता राय नहाने के लिए गई होंगी, इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनकी मौत का खुलासा तब हुआ, जब शिक्षण संस्थान कार्यालय के एक कर्मचारी ने घर का गेट काफी देर तक बंद देखा। वह घर के पास पहुंचा। खिड़की से झांककर देखा तो कोई नजर नहीं आया।

अंदर से बदबू आने पर उसे संदेह हुआ। आवाज लगाई तो किसी ने उत्तर नहीं दिया। गेट अंदर से बंद था। पुलिस को सूचना दी गई। टीआई विक्रम रजक ने बताया टॉयलेट के पास अधिवक्ता सरिता राय दुबे का शव मिला।

कमरा अंदर से बंद था। मर्ग कायमी कर मामले को जांच में लिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता केके थापक ने बताया शुक्रवार को वे न्यायालय आई थीं। उनके पति का पहले निधन हो चुका है। वे यहां रहकर वकालत करती थीं।