आज कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह एवं एसपी डॉ गुरकरण सिंह ने सेठानी घाट पर जल स्तर का भी जायजा लिया। उन्होंने सेठानी घाट स्थित कंट्रोल रूम का प्रभावी ढंग से संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सायरन की आवाज पूरे शहर को कवर कर सके यह सुनिश्चित करे। सभी सीसीटीवी कैमरे भी चालू स्थिति में रहें। उन्होंने सेठानी घाट पर जल स्तर में होने वाली वृद्धि को ध्यान में रखते हुए घाट पर बैरिकेडिंग भी किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह एवं एसपी डॉ सिंह ने अधिकारियों के साथ निचले इलाके ग्वालटोली एवं सेठानी घाट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका एवं राजस्व के अमले को निर्देशित किया कि चिन्हित राहत पुनर्वास केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं रहें सभी सीसीटीवी कैमरे भी चालू स्थिति में रहें। उन्होंने सेठानी घाट पर जल स्तर में होने वाली वृद्धि को ध्यान में रखते हुए घाट पर बैरिकेडिंग भी किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।