सीवनी मालवा भाजपा किसान मोर्चा ने शनिवार को सिवनी मालवा में ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी सम्मिलित हुए। इस यात्रा में लगभग 1000 ट्रेक्टर शामिल हुए, जिसको लेकर किसान मोर्चा ने गांव-गांव प्रचार किया।ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कृषि उपज मंडी से किया।

ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के आगे बैलगाड़ी चल रही थी। इस पर भारत माता की झांकी बनाई । यात्रा नर्मदापुरम – हरदा मुख्य मार्ग से होते हुए तवा कॉलोनी स्थित शिवराज पार्क पहुंची। जहां भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने त्रिवेणी के पौधों का रोपण किया। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा से पहले किसान मोर्चा ने कृषि उपज मंडी में सभा का आयोजन किया। यहां जनप्रतिनिधियों ने सरकार के चलाए जाने वाले मेरी माटी मेरा देश अभियान के बारे में बताया।

यात्रा प्रभारी यशवंत पटेल ने बताया कि 9 से 30 अगस्त तक चलने वाले मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत किसान मोर्चा ने विशाल ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा में तहसील के सभी गांव से किसान साथी अपना ट्रैक्टर लेकर आए थे। सभी किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों तिरंगा लगा चल रहे थे। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया