SP ने एक सिक्के की जांच करवाई थी जो असली सोने का निकला

अलिराजपुर जिले के बेजड़ा दगड़ा फलिया गांव से आदिवासी के घर से सोने के लगभग 240 सिक्के चुराने के आरोप में लगभग एक माह से फरार चल रहे चार महीने से सोंडवा थाना के पूर्व थाना प्रभारी विजय देवड़ा, आरक्षक सुरेश चौहान, राकेश डावर और आरक्षक विजेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राजेश व्यास ने इसकी पुष्टि की है। दोपहर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस उनकी रिमांड मांग सकती है।