Punjab Delhi Airport Security Enhanced: एयर इंडिया के पैसेंजर्स दिल्ली और पंजाब के एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने जा रहे हैं तो अलर्ट हो जाएं, क्योंकि दोनों राज्यों के एयरपोर्ट में एंट्री को लेकर नया नियम लागू हो गया है। दरअसल, दोनों राज्यों में एयरपोर्ट में एंट्री को लेकर तरह-तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। इस संबंध में सरकारी आदेश भी लागू हो गया है। अगर किसी ने भी इन आदेशों का उल्लंघन किया तो उसे कानूनी कार्रवाई झेलनी होगी। दरअसल, पंजाब-दिल्ली के सभी एयरपोर्टों की सुरक्षा डबल कर दी गई है। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के धमकी के बाद यह कदम उठाया गया है।

अस्थायी पास से एयरपोर्ट में एंट्री पर रोक लगाई गई

भारत के ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने सोमवार को कड़े आदेश जारी किए। आदेशों के तहत एयर इंडिया के यात्रियों को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट और पंजाब के सभी एयरपोर्ट पर एंट्री का नया नियम फॉलो करना होगा। यात्रियों को 30 नवंबर तक डबल सिक्योरिटी की जांच से गुजरना होगा। हालांकि इससे यात्रियों का काफी समय बर्बाद होगा, लेकिन खालिस्तान समर्थक और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार ने नए नियम को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं। अगर किसी पैसेंजर ने इस आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी आदेश हैं।

19 नवंबर को एयर इंडिया फ्लाइड को उड़ाने की धमकी

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी द्वारा जारी लेटर के अनुसार, TAEP (अस्थायी हवाई अड्डा प्रवेश पास) पर फिलहाल पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश 30 नवंबर तक लागू रहेंगे। TAEP एक प्रकार का टिकट है, जो हवाई अड्डे पर घूमने के लिए लिया जाता है, लेकिन अब यह नहीं मिलेगा। बता दें कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गत शनिवार को एक वीडियो जारी करके कहा था कि 19 नवंबर को यात्री एयर इंडिया से यात्रा न करें, आपकी जान खतरे में हो सकती है।