Raha Kapoor Face Reveal: आखिरकार इतंजार खत्म हुआ…! रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी लिटिल प्रिंसेस राहा कपूर की पहली झलक फैंस को दिखा दी है. क्रिसमस के खास मौके पर बेटी का चेहरा रिवील करके कपल ने फैंस को खास ट्रीट दी है. कपूर खानदान की पोती को देखकर फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं. राहा की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है.

रणबीर-आलिया ने रिवील किया बेटी का चेहरा

कपूर खानदान में आज जोरों-शोरों से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है. कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच के दौरान रणबीर-आलिया ने बेटी राहा संग पैपराजी को पोज दिए. कपल ने पहली बार पब्लिकली अपनी बेटी का चेहरा दुनिया के सामने रिवील किया है.

रणबीर लाडली बेटी को गोद में लिए नजर आए. यकीन मानिए राहा को देखकर फैंस की निगाहें उनपर अटक गईं. राहा की क्यूटनेस, उनकी एडोरेबल स्माइल और नीली आंखों ने फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया है. फैंस राहा की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.

किसपर गई हैं राहा कपूर?

पापा रणबीर की गोद में राहा पाउडर पिंक और व्हाइट फ्रॉक में नजर आईं. दो चोटी बनाए राहा बेहद क्यूट लग रही हैं. राहा की चोटियों में कार्टून क्लिप्स लगे हैं. पिंक और व्हाइट फ्रॉक संग लिटिल राहा रेड शूज पहने नजर आईं.

राहा के फोटोज-वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. राहा के बबली और क्यूट लुक्स देखकर एक फैन ने लिखा- ये तो पूरी कपूर खानदान पर गई है. दूसरे ने लिखा- कितनी प्यारी है राहा. कोई राहा को उनके दादा ऋषि कपूर की कॉपी बता रहा है तो किसी का कहना है कि राहा अपने पिता रणबीर कपूर की तरह दिखती हैं.