आज के समय में आये दिन ऐसे बरदाते हो रही है जहा युवाओं में आक्रोसे देखने को मिलता है वहीँ बात करे इंदौर की तो इंदौर में रणजीत हनुमान प्रभात फेरी में गुरुवार को एक बजरंग दल कार्यकर्ता का मर्डर हो गया। मामूली विवाद में चाकूबाजी हो गई। चाकू बजरंग दल कार्यकर्ता के गले पर लगा, जो श्वास नली तक पहुंच गया। पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। क्राइम ब्रांच ने इस हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है।
घटना सुबह करीब 7.30 बजे की है। प्रभात फेरी महू नाका से अन्नपूर्णा मंदिर की तरफ जा रही थी। महू नाका पर काफी भीड़ हो रही थी। धक्का-मुक्की में पैर लगने के बाद गोमा के रहने वाले शुभम पिता नरेंद्र रघुवंशी का कुछ युवकों से विवाद हो गया। शुभम के दोस्तों ने बताया कि एक युवक ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। उसके गले से खून निकला तो सब घबरा गए। शुभम को उसके दोस्त जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शव को एमवाय अस्पताल भेजा गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों में भागीरथपुरा का अनिकेत, शुभम और लोकेश भी शामिल है। अन्य 6 को भी हिरासत में लिया है। घटना के बाद भीड़ ने एक आरोपी की पिटाई कर दी। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सामने धरने पर बैठे गए। आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त कर दिया। ​​​​वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

दो आरोपियों ने शुभम को पकड़ा, तीसरे ने चाकू मारा
अन्नपूर्णा, द्वारकापुरी और चंदन नगर पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी लगातार आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। शुभम रघुवंशी की हत्या में मुख्य आरोपी यश और युवराज को क्राइम ब्रांच ने दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी कपिल फरार है। सुबह सबसे पहले यश से ही शुभम का विवाद हुआ। इसमें यश के साथ शुभम ने मारपीट की। यश इसके बाद युवराज और कपिल को बुला लाया। दोनों ने शुभम को पकड़ा और यश ने उसके गले में चाकू मार दिया।

बिरयानी की दुकान लगाता था शुभम
शुभम मालवा मिल के पास बिरियानी की दुकान लगाता है। परिवार में एक छोटा भाई है। पिता भी शुभम के साथ काम में हाथ बंटाते हैं। दोस्तों के मुताबिक गुरुवार को बाबा की यात्रा में चलने की बात हुई थी, जिसके बाद वे अपने वाहनों से रणजीत हनुमान की यात्रा में शामिल होने आए थे। शुभम शुरू से आरएसएस से जुड़ा हुआ था। बाद में बजरंग दल और भारतीय जनता युवा मोर्चा में शामिल हो गया। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर धरना दिया। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

युवा मोर्चा का सह कार्यालय मंत्री था शुभम
इंदौर में विधानसभा चुनाव के पहले युवा मोर्चा में कई पद बांटे गए थे। जिसमें महानगर में वीर सावरकर मंडल क्षेत्र नंबर 5 से शुभम रघुवंशी को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया था। उसका संघ की शाखा में भी आना-जाना था। बजरंग दल के कई कार्यक्रमों में वह शामिल होता था। इलाके में उसकी हिंदूवादी छवि थी।

पहली बार ही टकराया आरोपियों से
बताया जाता है कि शुभम का इसके पहले कभी आरोपियों से आमना-सामना नहीं हुआ है। शुभम पर चाकू से वार करने वाले का नाम कृष्णा सामने आया है। जो भागीरथपुरा का रहने वाला है। धक्का-मुक्की की बात पर शुभम के दोस्त ने आरोपियों को अपशब्द कह दिए थे। इसके बाद विवाद बढ़ गया था।

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव था शुभम सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहता था। उसके फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई फॉलोअर थे। वह इंस्टाग्राम पर कई रील भी बनाता था।

आये दिन इंदौर में किशोरों ने की सबसे ज्यादा हत्या और जानलेवा हमले
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के साल 2022 के आंकड़े देखें तो इंदौर में किशोर और नौजवानों ने प्रदेश में सबसे ज्यादा वारदातें की हैं। एक साल में इंदौर में हत्या के 10 मामलों में किशोर और नौजवान शामिल रहे। हत्या के प्रयास के मामले में 23 घटनाओं में लिप्त पाए गए थे। लगभग यही आंकड़ा भोपाल का है।