स्लग-शालेय खेल महोत्सव शासकीय व अशासकीय खेल 2024 हाई स्कूल ग्राउंड बैहर में प्रारंभ

बालाघाट जिले के अंतर्गत आने वाली तहसील बैहर में शासकीय व अशासकीय स्कूलों द्वारा खेल महोत्सव प्रारंभ हुआ इस खेल में 14 विद्यालयों द्वारा खेलों में भाग लिया गया इस खेल में खो-खो, कबड्डी, बोरा दौड़, रेले रेस, टायर दौड़, जलेबी दौड़ और भी अन्य नए खेल इसमें शामिल हैं, इस महोत्सव में मशाल जलाकर नगर भ्रमण कर इस शालेय खेल महोत्सव को प्रारंभ किया गया।

यह खेल महोत्सव का दूसरा साल है इस खेल महोत्सव को सांस्कृतिक प्रोग्राम द्वारा समापन किया जाएगा, इस खेल महोत्सव में सभी विद्यालयों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया, इस खेल महोत्सव में सभी मिडिल स्कूल के बच्चों को शामिल किया गया।