एमपी में हल्की ठंड का एहसास

मध्य प्रदेश में कभी ठंड तो कभी गर्मी का एह्साह हो रहा है, मंगलवार को शहर में मौसम ने फिर करवट बदली, सुबह घना कोहरा छाया, इस दौरान सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक लगातार डेढ़ घंटे विजिबिलिटी 100 मीटर रही, शहर में पिछले चार दिन में मौसम ने तीसरा यूटर्न लिया।

इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ, जब मौसम इतने कम अंतराल में बदला है, दिन के पारे में 5 डिग्री की गिरावट हुई, यह 25.8 डिग्री दर्ज किया गया, दोपहर 12 बजे के बाद शहर को कोहरे से निजात मिली रात का तापमान 15.9 डिग्री दर्ज किया गया बीते 24 घंटे में इसमें सिर्फ 0.3 डिग्री की गिरावट हुई।

Join DV News Live on Telegram

अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश के उत्तरी हिस्से में एक-दो दिन पहले ओले और बारिश से हमारे यहां वातावरण में नमी हो गई थी सुबह हवा की रफ्तार चार किमी प्रति घंटे थी जब वातावरण में नमी हो और हवा धीमी हो, तब घना कोहरा छा जाता है, हवा का रुख उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी होने से दिन का पारा गिरा, हुसैन ने बताया कि अगले 48 घंटे में रात के तापमान में दो-तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।