मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सख्त आदेश

राजधानी दिल्ली के अलीपुर के एक इलाके में एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी थी, इस आग की चपेट में आके 11 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे, वही आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. वही यह आग इतनी भीषण थी की लोगों को भागने का मौका ही नहीं मिल पाया और 11 लोग इस आग में झुलस गए.

गुरुवार शाम को हुए इस हादसे के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जताई है वही उन्होंने 11 लोगों की मौत पर दुःख भी जताया है, और इसी के साथ उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारीयों को इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.

देंगे 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उस जगह का निरिक्षण भी किया जिस जगह यह घटना हुई वही उन्होंने निरिक्षण करने के बाद मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की मदद राशि देने का भी ऐलान किया।

Join DV News Live on Telegram