भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे कमलनाथ

बीते दिनों की खबरें देख ऐसा लग रहा था की कमलनाथ भाजपा में जाने को तैयार हैं क्योकि कमलनाथ ने इन अटकलों को ख़ारिज नहीं किया था, कमलनाथ के साथ उनके बेटे छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ के भी भाजपा में जाने की अटकले थी, लेकिन बाद में इन ख़बरों को कमलनाथ ने ख़ारिज कर दिया।

Join DV News Live on Telegram

अब एक खबर फिर आ रही है की इन अटकलों के बाद अब कमलनाथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे, कमलनाथ 2 मार्च को छिंदवाड़ा से ग्वालियर पहुंचेंगे. इसी दिन कांग्रेस की न्याय यात्रा मध्य प्रदेश पहुंचेगी. कमलनाथ राहुल गांधी के साथ 6 मार्च तक रहेंगे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को राजस्थान के धौलपुर से एमपी के मुरैना में दाखिल होगी. मध्य प्रदेश में पार्टी की यात्रा पांच दिनों की होगी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी 24 फरवरी से राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी. वह मुरादाबाद से चलकर अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी तक यात्रा के साथ रहेंगी.

कमलनाथ ने अपने अकाउंट से एक पोस्ट में एमपी की जनता से कहा है की न्याय यात्रा में सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर यात्रा को आगे बढ़ाएं।