विकास के कई प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में अब मोहन यादव की सरकार है, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम निर्णय लिये गये हैं. बैठक में मंदसौर, राजगढ़, सीधी, सिवनी और बालाघाट जिले की अनेक सिंचाई परियोजनाओं के लिए 10,373 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति दी गई. मंत्रि-परिषद ने मंदसौर जिले में 60 करोड़ 3 लाख रु. लागत की ताखाजी सूक्ष्म दबाव सिंचाई परियोजना को प्रशासकीय मंजूरी दी. इसी प्रकार राजगढ़ जिले की मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना लागत 4666 करोड़ 66 लाख रु. को भी प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है.

Join DV News Live on Telegram

सीएम मोहन यादव इन दिनों प्रदेश के कार्यों में काफी व्यस्त हैं, मोहन यादव की सरकार अब लोगों को पसंद आने लगी है क्योकि शहर के विकास के कार्यों को देखते हुए काफी सरे फैसले लिए जा रहे हैं. मंत्रिपरिषद ने सिवनी एवं बालाघाट जिले की संजय सरोवर परियोजना (अपर वैनगंगा) के नहरों के विस्तारीकरण, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण के लिए 332 करोड़ 54 लाख रु. की प्रशासकीय स्वीकृति दी. ईआरएम के कार्य पूरा होने पर 11 हजार 450 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा.

मोहन यादव ने एक्स पर किया पोस्ट

आज मंत्रालय में कैबिनेट साथियों के साथ मंत्रिपरिषद की बैठक की और प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिये। इस बैठक में माननीय उप मुख्यमंत्री जी सहित कैबिनेट के अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।