मध्यप्रदेश में मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी, श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा

मध्यप्रदेश में मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी है, श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने की बड़ी घोषणा, औद्योगिक और असंगठित मजदूरों का वेतन बढ़ा दिया है, श्रमिकों की न्यूनतम वेतन में अब 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गयी है, अकुशल श्रमिकों को मिलेगी 11 हजार 450 रुपए मासिक।

अर्ध कुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी 12 हजार 446 हो गयी है, खेतिहर मजदूरों की मासिक मजदूरी बढ़कर 9 हजार 160 रुपए हुई, इसी तरह पार्ट टाइम मजदूरी करने वालों को संबल योजना से जोड़ा जायेगा, दिव्यांगता और मृत्यु पर मिलने वाली सहायता राशि 4 लाख होगी, वही मजदूरों को ई स्कूटर खरीदने के लिए मिलेंगे 40 हजार रुपए।

Join DV News Live on Telegram