जबलपुर: मानव कल्याण जन क्रांति परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ गीता पांडेय के संयोजन में सिविक सेंटर समदड़िया मॉल के सामने पार्क में होली मिलन एवं रंग पंचमी का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और छोटे-छोटे बच्चों ने कृष्ण और राधा बनकर अपनी प्रस्तुति दी और छोटे बच्चे अपनी विभिन्न वेशभूषा में आए जो कि बहुत ही मनमोहक लग रहा था सभी सदस्यों ने गुलाल, फूलों के साथ होली खेली और सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी.

होली के गीत पर सभी ने झूम-झूम कर झूम-झूम कर गुलाब लगाया और डांस किया जिससे सभी का इसमें प्रेम झलक रहा था की होली का त्योहार रंगों का त्यौहार है और ऐसे ही सब मिलजुल कर मनाए और राग दैव्श मन में ना रहे राग देवेष मन से मिटाए और अपने देश में अमन चैन बनाए और सभी से भाई चारा निभाए सभी ने साथ मिलकर स्वल्पाहार किया।

Join DV News Live on Telegram

सभी पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे जिनमें डॉ मुकेश जैन, विनय डेविड, आर आर नाविक, इंद्र कुमार कुशवाहा, गौरव खरे, गिरीश नेमा, धीरज अर्खेल, नरेंद्र पटेल, संजय जैन, संजय शर्मा, श्याम सोलंकी आदर्श भाटिया, ज्योति दुबे, संगीता सराफ, भावना वेलबंशी, ममता सोनी, संगीता लोधी,आरती लोधी, हेमलता तिवारी कविता त्रिपाठी, मनीष पटेल, रेखा विश्वकर्मा, मनीष मिश्रा, नीतू ठाकुर, प्रीति रूसिया, मनीषा पटेल, वर्षा उपाध्याय, नीलम शर्मा, कविता नामदेव, हरिश्चंद्र पाल, राजेंद्र सिंह केवट, अनिल विश्वकर्मा, राजकुमार कुशवाहा, शशांक मिश्रा, एड राजीव वर्मा, भरत नामदेव, कवि राठौर, सुधा तिवारी, रोशनी कुमरे, राजकुअर, यशवंत कोस्टा, निर्मला श्रीवास्तव, राजेश पांडेय, आभार प्रदर्शन ज्योति दुबे ने किया।