गुना: विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज गुना में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंच भाजपा जिला मंत्री स्व. आनंद रघुवंशी जी तथा भाजपा कार्यक्रता स्व. कमलेश यादव जी के निधन पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, श्रद्धांजलि सभा में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने दोनों भाजपा कार्यक्रताओं को शब्दों से उनके व्यक्तिव को याद किया और ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की और इस दुख की घड़ी में परिजनों को संबल दिया।

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की 9 अप्रैल की रात्री को गुना दुर्घटना में भाजपा के दोनों कार्यक्रताओं का निधन हो गया था, पूरी भाजपा सहित जिलेवासियों ने इस दुख की घड़ी ने शोक व्यक्त किया और आज शुक्रवार को नवलोक होटल गुना में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया जिसमे बड़ी संख्या में समाज जन एवं भाजपा कार्यक्रता सहित शहर के गणमान्य जनों ने श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Join DV News Live on Telegram

इस मौके पर प्रदेश सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, भाजपा वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश शर्मा, जिला संगठन प्रभारी गोपाल आर्चाय, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना, नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता, गुना विधानसभा संयोजक आलोक विजयवर्गीय सहित रघुवंशी समाज से डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी एवं यादव समाज से प्रदेश महासचिव हरवीर सिंह यादव ने संबोधित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।