लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को होशंगाबाद – नरसिंहपुर सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं। फिल्म एक्टर आशुतोष राणा मुंबई से वोट डालने के लिए गृहग्राम गाडरवारा पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र हमें हमारे बुजुर्गों से मिला श्रेष्ठतम वरदान है, इसीलिए वोट जरूर दें।’
होशंगाबाद के एसएनजी स्कूल के केंद्र पर भाजपा जिला कार्यालय मंत्री चरणजीत सिंह ने पुलिसकर्मियों को देख लेने की धमकी दी। बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने पर पुलिस ने उन्हें रोका तो वे नाराज हो गए।
कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल भोपाल से इटारसी मतदान के लिए पहुंचे। उन्होंने पत्नी के साथ गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर मतदान किया।
नर्मदापुरम जिले के मेहराघाट में दोपहर 12.22 बजे नई ईवीएम आने पर मतदान शुरू हुआ। यहां दोपहर 11.250 बजे ईवीएम में खराबी आ गई थी।
वहीं, सिवनी – मालवा विधानसभा के खल गांव में सुबह 11 बजे के बाद मतदान शुरू हुआ। यहां ग्रामीण टूटी रोड से नाराज थे। प्रशासन ने उन्हें मनाया। सोहागपुर के पास निम्भोरा गांव के 255 पोलिंग बूथ पर लोगों ने सड़क-पुलिया निर्माण को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया।
सिवनी – मालवा में सुबह बीएलओ और पुलिसकर्मियों में बहस हो गई। पुलिसकर्मियों ने बीएलओ को पोलिंग बूथ से 100 मीटर दूर जाकर बैठने को कहा था।

भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह ने अपने गृह ग्राम चांदौन में वोट डाला। उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘इस बार मध्यप्रदेश में पूरी 29 सीट आएंगी।’ कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा ने नरसिंहपुर के बूथ-43 पर वोट डाला। उन्होंने कहा, ‘देश में विकास, रोजगार और किसानों के लिए एमएसपी का कानून बन सके, इसलिए वोट जरूर करें।’
होशंगाबाद (नर्मदापुरम) के एसएनजी स्कूल के केंद्र पर भाजपा जिला कार्यालय मंत्री चरणजीत सिंह की पुलिस से बहस हो गई। उन्होंने पुलिसकर्मी को देख लेने की धमकी दे डाली। भाजपा नेता मोबाइल लेकर पोलिंग बूथ के अंदर एजेंट को खाना देने गए थे। एसआई अशोक सेंगर ने टोका तो भाजपा नेता नाराज हो गए।
नर्मदापुरम जिले के मेहराघाट ग्राम में दोपहर 11.50 बजे ईवीएम में खराबी आ गई। सुबह से अब तक यहां 300 वोट डाले जा चुके हैं। वहीं, सिवनी – मालवा विधानसभा के आदिवासी ग्राम रांझी में मतदान केंद्र पर सुबह 8.30 ईवीएम बंद हो गई। ईवीएम बदलकर वोटिंग शुरू कराई गई।