म्याना पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, किया सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज गुना जिले के म्याना दौरे पर रहे, यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री मंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया, अपने संबोधन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी बह पार्टी है जो भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह उठाती है, भगवान के मंदिर का न्यौता टुकराती है, सनातन का विरोध करती है, आप बताए क्या भगवान राम का मंदिर का न्योता टुकरना सही किया, साथ ही कहा की कांग्रेस व विपक्ष ने एक गठबंधन बनाया है जो सनातन को डेंगू, मलेरिया बताता है, क्या सनातन धर्म डेंगू मलेरिया है।

Join DV News Live on Telegram

मोदी जी को अपने 2014 में वोट दिया उन्होंने आतंक को खत्म किया, याद करो बालाकोट के बाद क्या हुआ, भ्रष्टाचार को खत्म किया, आपने 2019 में वोट दिया भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार हुआ, तीन तलाक खत्म हुआ, धारा 370 हटीं, विश्व में भारत का यश बड़ा, आप 2024 में मोदी जी को वोट देकर मथुरा में भगवान श्री कृष्ण मंदिर के साथ साथ भारत को विश्व गुरु बनते देखोगे, अपने भाषण में प्रियंका गांधी को घेरते हुए कहा की जिसने क्रिश्चियन से शादी की हो बो क्या जाने मंगलसूत्र की परिभाषा, शादी के बाद पति का सरनेम चलता है परंतु ये गांधी के नाम पर वोट मांग रही है, साथ ही कहा की हम सभी मोदी का परिवार है एसे कई मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा इस मौके पर गुना जिले के जिला अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान प्रशासन भी बड़ी मुस्तैजी से मौजूद रहा।