सीवनी मालवा सर्व ब्राम्हण महिला संघठन द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हुए। कल्लू चौक स्थित श्री सीता राम मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना अतिथियों ने की। कार्यक्रम में बच्चो द्वारा वेश भूषा, एकल नृत्य, समुहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

Join DV News Live on Telegram

रेखा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्व ब्राह्मण महिला संगठन के द्वारा महिलाएं एवं बच्चों को उत्साहित करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है एवं परशुराम जन्म उत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है सर्व ब्राह्मण महिलाओं के द्वारा गीत गाकर एवं धार्मिक एवं फिल्मी गानों पर नृत्य किया गया एवं फैंसी ड्रेस वर्क बाल भेज भूसा को भी प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर समस्त ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया आज के युग में महिलाओं हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही है और महिला सबसे आगे हैं एवं महिलाएं बढ़-चढ़कर हर क्षेत्र में हिस्सा ले रही है सर्व ब्राह्मण महिला समाज ने भी कई कार्यक्रमों को आयोजित किया गया है जिसमें महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं सर्व ब्राह्मण महिला समाज के द्वारा परशुराम जयंती पर भव्य रैली का भी आयोजन किया गया है एवं रैलियां निकालकर परशुराम जन्म उत्सव को मनाया जाएगा इस अवसर पर बड़ी संख्या में सर्व ब्राम्हण महिला संगठन की महिलाएं उपस्थित रही।

सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर