प्रदेश के सभी जिलों में धरना दे रहे कर्मचारी; 4 अगस्त को जाएंगे छुट्‌टी पर!

मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन, डीए समेत 17 मांगों को लेकर आज, शुक्रवार को कर्मचारी प्रदेशभर में धरना दे रहे हैं। भोपाल में सतपुड़ा भवन के सामने धरना दिया जा रहा है। इसके बाद वे 4 अगस्त को छुट्‌टी पर जाएंगे।

मध्यप्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश, शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश राजस्व कर्मचारी संघ और मध्यप्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर भोपाल समेत पूरे प्रदेश में कर्मचारी 4 घंटे का धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वे शाम 4 बजे तक धरना देंगे। मप्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने बताया कि अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

इन मांगों को लेकर प्रदर्शन…

1. कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता

2.सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई राहत

3. पुरानी पेंशन बहाल करने

4. लिपिकों के ग्रेड-पे में विसंगति को दूर करने

5. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदनाम देने

6. वाहन चालक की भर्ती

7. टैक्सी प्रथा खत्म करने

8. सातवें वेतनमान के अनुसार वाहन भत्ता एवं मकान किराया भत्ता देने

9. सीपीसीटी खत्म कर आउट सोर्सेस प्रथा बंद करने

10. शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने

11. स्थायीकर्मियों को नियमित करने कर्मचारियों की पदोन्नति करने

12. धारा 49 समाप्त करने

13. पेंशन के लिए अंशदाई पेंशन की गणना 25 वर्ष करने

14. आंगनवाड़ी अंशकालीन कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करने

15. राजस्व कर्मचारियों की मांगों सहित अन्य मांगों को पूरा करें.

भोपाल में ये दे रहे धरना!

मध्यप्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एमपी द्विवेदी, लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष संजय दुबे, प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी के जिलाध्यक्ष राम कुंडल सेन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर भार्गव, वाहन चालक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष साबिर खान, मोहम्मद रियाज खान, अहमद खान, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष मोहन अय्यर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एसएस रजक, कोषाध्यक्ष एसएल पंजवानी, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, आलोक तिवारी, अनूप तिवारी, कैलाश सक्सेना, फुलेंद्र सिंह आदि धरना प्रदर्शन में शामिल हैं। पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमोद सक्सेना, प्रांतीय उपाध्यक्ष एलएन कैलासिया, राजेंद्र सिंह रघुवंशी, विभागीय समिति के अध्यक्ष महेश अतुलकर, आशुतोष शुक्ला, ओपी सोनी, जयविंद सोलंकी, राजकुमार चौरसिया, अशोक चौरसिया, केएस चौहान, नरेंद्र नाथ, सुरेश शर्मा, पवनकुमार मिश्रा, इरफान अल्ताफ, अदनान एहमद आदि भी धरने में शामिल हैं।