नगर पालिका अध्यक्ष ने जनता एवं नपा अधिकारी का आभार माना और पुरस्कार वितरण करवाऐं

जिला नर्मदा पुरम तहसील सिवनी मालवा के अटल खेल मैदान पर दो दिवसीय कार्यक्रम नगर पालिका के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम नगर पालिका के द्वारा किया गया जिसमें शहर की जनता एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष का भरपूर सहयोग किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बोले नगरपालिका का कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका शहर की जनता ने मुझे भरपूर सहयोग किया जिससे इतने बड़े कार्यक्रमों को सफल बनाया गया एवं नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन का भरपूर साथ एवं सहयोग करते हुए कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनवाया।

कार्यक्रम के पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पार्षद एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों को स्टेज पर बुलवाकर सभी के साथ फोटो खिंचवाई एवं आभार व्यक्त किया नगर पालिका के कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया एवं नपा अधिकारी कर्मचारियों ने भी पुरस्कार वितरण किया एवं पुरस्कार वितरण में अपना सहयोग दिया एवं कार्यक्रम को सफल बनवाया नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने आभार प्रकट किया।