सिवनी मालवा में प्यार सौहार्द सदभाव भाईचारे का पर्व भुजरिया मिलन समारोह आयोजित कर एक दूसरे को गले लगाया गया

स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष विकास सोनी के निज निवास पर आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश पदाधिकारी सहित स्वर्णकार समाज के सदस्य मौजूद रहे अध्यक्ष विकास सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि भुजरिया का पर्व हमारी परंपरा है और संस्कृति है साथ ही समाज को संगठित रहने का संदेश देता है साथ ही गले मिलने से हृदय में क्षमा भाव उत्पन्न होता है और सहज होकर एक दूसरे की गलतियों को क्षमा कर देते हैं समाज के वरिष्ठ जनों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं, इस अवसर पर नर्मदा प्रसाद सोनी, प्रदेश अध्यक्ष अनिल सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सोनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद जी सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज सोनी, नगर अध्यक्ष विकास सोनी, नगर सचिव जय नारायण सोनी, नगर कोषाध्यक्ष दीपक सोनी, नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सोनी, सह सचिव दुर्गेश सोनी, संतोष सोनी राजेंद्र सोनी रेहटी मयंक सोनी प्रमोद सोनी पीयूष सोनी,चंद सोनी एवं स्वर्णकार बंधु उपस्थित रहे.