नर्मदापुरम जिले का तवा बांध लबालब हो चुका है। बांध का जलस्तर अपने अधिकतम 1166 फीट के निशान को पार कर गया। जिसके बाद बुधवार शाम 7 बजे तवा बांध के 5 गेट चार-चार फीट की ऊंचाई खोल दिए गए। 6 घंटे बाद रात 1 बजे पांचों गेटों को 3-3 फीट कर दिया गया। अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना को देखते हुए डेम के गेट खोलने का निर्णय लिया गया। सितम्बर माह में पहली बार डैम के गेट खुले हैं। पचमढ़ी और कैचमेंट एरिया में हुई बारिश के कारण बांध का जलस्तर अधिकतम ऊंचाई पर आ गया। जिससे शाम 7 बजे 5 गेट 4-4 फीट तक खोले। रात 1 बजे गेट को 3-3 फीट तक कर दिया गया। गुरुवार सुबह भी इन गेटों से 26 हजार 785 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

मानसून में पहली बार पिछले महीने खुले थे गेट

2023 के मानसून सीजन में पहली बार तवा डैम के गेट 19 अगस्त को खोले गए थे। तब बांध का जलस्तर 1163 फीट के निशान से पार हुआ था। बारिश के गेप के लंबे अंतराल के 13 सितंबर को बांध के 5 गेट खोले गए।

सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी

हरदा और नर्मदापुरम जिले के किसानों को सिंचाई के लिए बांध से पानी नहरों में छोड़ा जाता है। रबी सीजन की गेहूं, चना और गर्मी की मूंग फसलों में सिंचाई की जाती है। बांध लबालब होने से किसानों को नहरों से सिंचाई के लिए मिलने वाले पानी की चिंता करने की जरूरत नहीं है। बांध में पर्याप्त पानी है।