भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लालघाटी और हलालपुर बस स्टैंड के नाम बदलने का प्रस्ताव दिया है। नगर निगम परिषद ने इसे पारित भी कर दिया। नाम बदलने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। BJP विधायक रामेश्वर शर्मा भी खुलकर समर्थन में उतर आए हैं।

इससे पहले हबीबगंज (अब रानी कमलापति) रेलवे स्टेशन का नाम बदला जा चुका है। वहीं, इस्लामनगर, इकबाल मैदान, होशंगाबाद रोड के नाम बदलने की मांगें भी उठ रही हैं। सांसद ने दो नाम दिए हैं। ये बदले भी जा सकते है।

सांसद ने निगम की मीटिंग में प्रस्ताव रखा। इस पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने दोनों ही प्रस्ताव को पारित किए जाने की बात कही। इस पर सदन ने तालियां बजाकर स्वागत किया। वहीं, हुजूर विधायक शर्मा भी समर्थन में उतरे। उन्होंने कहा कि अच्छा फैसला है। कांग्रेस में हिम्मत हो तो विरोध करें। जनता जवाब देगी।