अचानक बिगड़ी प्रियंका गांधी की तबियत

खबर थी की कांग्रेस महासचिव प्रियंका राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पहली बार शामिल होंगी लेकिन प्रियंका अब यात्रा में शामिल नहीं होंगी क्योंकि अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी है और अब उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है.

आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पहली बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होने वाली थी लेकिन उससे पहले उनकी तबियत ख़राब हो गयी और अब उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, वही यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली हैं जिसमे कांग्रेस के ही कई बड़े नेता भी शामिल होंगे।

प्रियंका ने किया ट्वीट

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा है,मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूंगी.

Join DV News Live on Telegram