साइकिल से भारत यात्रा रायसेन

वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों के उद्धार के लिए संस्था बनाने के उद्देश्य से साइकिल से भारत यात्रा पर निकला वृद्ध व्यक्ति देश मे कई बृद्धाश्रम बने हुए है, जहां लाखो की तादात में अपनों से सताए बृद्धजन रह रहे है ऐसे में खुद 65 वर्ष के होकर ओम माथुर यानी कि बुड्ढा अंकल देश मे एक बदलाव की सोच लेकर अपने एक साथी के साथ भारत यात्रा पर निकले।

वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों के उद्धार के लिए संस्था बनाने के उद्देश्य से हरियाणा के फरीदाबाद से 5 मई 2023 को साइकिल से भारत यात्रा पर निकला वृद्ध व्यक्ति ओम भगत जो अपने आप को बुड्ढा अंकल कहते हैं रायसेन जिले के भोपाल विदिशा हाईवे स्थित दीवानगंज पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जो लोग अपने माता-पिता को वृद्ध आश्रम भेज देते हैं उनकी पीड़ा को जानने के लिए वह भारत यात्रा साइकिल से कर रहे हैं और सभी जगह जाकर वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों से मिलते हैं और उन लोगों से जब पूछते हैं तो वृद्ध जन रोते हुए बताते हैं कि हमारी जिंदगी जिंदगी नहीं है बस काट रहे है.

Join DV News Live on Telegram

एक जेल होती है गुनहगारों के लिए एक गुनाहगार हम हैं हमने अपने बच्चों को पालपोस कर बड़ा किया, आज उन गुनाहों की सजा आज हम वृद्ध आश्रम में भोग रहे हैं, वहीं उन्होंने बताया कि एक संस्था बनाने का हमने सोचा है वह संस्था उन वृद्ध लोगों को साइकिल कपड़ा रहना खाना पानी देगी और हम उनको इनवाइट करेंगे और हमारे साथ आना चाहेंगे तो उनको हम भारत की यात्रा करवाएंगे और उनकी सेवा करेंगे।वहीं उन्होंने बताया कि उन्होंने पूरे भारत में 1 लाख 35 हज़ार किलोमीटर का टारगेट है अभी 20 हज़ार किलोमीटर से ज्यादा यात्रा हो चुकी है।