पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत कई कांग्रेसी नेता बीजेपी में शामिल

एक तरफ कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दलों को एकजुट कर बीजेपी को शिकस्त देने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के अपने ही नेता उसका साथ छोड़ रहे हैं. महाराष्ट्र में मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी, अशोक चव्हाण के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब मध्यप्रदेश से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने पार्टी से अलग होकर बीजेपी का दामन थाम लिया है.

Join DV News Live on Telegram

कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत कई कांग्रेस के नेता आज BJP में शामिल, बताया जा रहा है कि जबलपुर से भी कई कांग्रेस नेता देर रात भोपाल के लिए निकले हैं, कुछ नेताओं ने तो अपने मोबाइल तक बंद कर लिए हैं, सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में भोपाल, नरसिंहपुर और जबलपुर के कांग्रेस नेता भी बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं, इधर इंदौर से संजय शुक्ला भी BJP ज्वाइन करने वाले हैं।

कौन हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी

कांग्रेस की सरकार में वो कई मंत्रालयों के केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं और लगातार चार बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। सुरेश पचौरी ने 1972 में एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और 1984 में राज्य युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने। वह 1984 में राज्यसभा के लिए चुने गए और 1990, 1996 और 2002 में फिर से चुने गए। केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने रक्षा, कार्मिक, सार्वजनिक शिकायत और पेंशन और संसदीय मामलों की जिम्मेदारी संभाली थी। वे पार्टी के जमीनी स्तर के संगठन कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष भी रहे हैं।