Itarsi(Narmadapuram)

शहर के भाट मोहल्ले में विवाहिता को पति ने आग लगा दी। महिला करीब 45 फीसदी तक जल गई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला का इलाज परिजन निजी अस्पताल में करवा रहे हैं। महिला ने अपने पति के खिलाफ बयान दर्ज करवाए हैं। आरोपी पति घटना के बाद से फरार है।

भाट मोहल्ले में रहने वाली रीता भाट (28) ने नायब तहसीलदार को को बताया कि उनके 3 बच्चे हैं। पति मिथुन ने मेरे ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसके बाद मैं बुरी तरह जल गई। मेरे ससुराल वाले शादी के बाद से ही परेशान कर रहे थे। रीता भाट की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला को गंभीर अवस्था में इटारसी के सरकारी अस्पताल लेकर आए। उसके बाद में परिजन ने महिला को निजी अस्पताल लेकर चले गए।

Join DV News Live on Telegram

पुलिस आरोपी कर रही तलाश

एसडीओपी, टीआई व एसआई ने अस्पताल और घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। मायके पक्ष ने दामाद मिथुन पर जलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। थाने में रीता ने पति मिथुन भाट, सास कलावती और ससुर नानकराम के खिलाफ 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी पति मिथुन भाट मौके से फरार है।