चैत्र नवरात्रि के समापन पर बुधवार को शहर में रामनवमी पर्व मनाया, श्री राम जन्मोत्सव समिति ने कार्यक्रम कराए वहीं संध्या के समय विशाल शोभायात्रा निकाली गई, घर-घर दीप जलाकर शोभा यात्रा का स्वागत किया, शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

रामनवमी पर्व की संध्या पर पूरा शहर सजाया गया, राम भक्तों ने शहर के प्रत्येक चौक चौराहे पर भगवा ध्वज और झंडी लगाकर मनोहारी श्रृंगार किया संध्या के समय शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शहर के विभिन्न वार्डों से शोभायात्रा निकाली गई।

Join DV News Live on Telegram

डीजे की धुन पर बज रहे धार्मिक गीतों और भगवान राम की आकर्षक झांकी के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रेलवे स्टेशन रोड स्थित गणेश मंदिर पहुंचीं जहां शोभा यात्रा का समापन हुआ, शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया, घरों में दीपावली की तरह दीपक जलाए गए, वहीं शहर के मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए, रामकृष्ण दीवान मंदिर से भगवान राम की झांकी सजाकर शोभा यात्रा निकाली गई।