NARMADAPURAM

सोमवार को शहर गांव में बीपीएल उपभोक्ता राशन दुकानों पर राशन लेने पहुंचे, लेकिन पीओएस मशीन काम नहीं करने से राशन के लिए घंटों खड़े नजर आए। कंट्रोल दुकानों पर राशन के लिए गरीब उपभोक्ता खासे परेशान रहे।

फूड ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार आधार पोर्टल डाउनलोड नहीं होने से यह तकनीकी समस्या सामने आई है। यह परेशानी प्रदेश स्तर पर है पिपरिया बनखेड़ी नगर गांव की राशन दुकानों पर घंटों बाद भी उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पाया।

थंब इंप्रेशन नहीं आने से राशन वितरण में यह देरी हो रही है। शासन के नियमानुसार मैनुअली राशन वितरण नहीं किया जा सकता। सरवर की समस्या दुरुस्त होने के बाद ही क्रमानुसार उपभोक्ताओं को पीओएस मशीन में थंब इंप्रेशन के बाद ही राशन वितरण संभव हो पाएगा।

Join DV News Live on Telegram

मालूम हो कि सभी उपभोक्ताओं के आधार पीओएस मशीन से लिंक कर दिए गए हैं। आधार लिंक होने की वजह से अब ऑनलाइन राशन वितरण ही संभव होगा। आने वाले दिनों में आधार रजिस्ट्रेशन होने पर किसी भी राशन दुकान से उपभोक्ता राशन ले सकेगा। यह अपडेशन कार्य अभी प्रक्रिया में है।
व्यवस्था अपडेट होने के बाद इस समस्या का निराकरण होगा। उपभोक्ता राशन दुकान पर सोमवार को खासे परेशान रहे। उन्हें इस बात का भान नहीं था यह समस्या सरवर नहीं चलने की वजह से आ रही है।

एसडीएम नितिन टाले ने बताया सर्वर डाउन की समस्या से वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया गया है। इस पर काम चल रहा है जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा। उधर फूड कार्यालय के लिपिक ने बताया सोमवार को यह समस्या आई है। तकनीकी स्तर पर सुधार कार्य चल रहा है