Jabalpur: मानव कल्याण जन क्रांति परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ गीता पांडे एवं पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ब्लाइंड गर्ल्स स्कूल में बालिकाओं को फल एवं मिठाई वितरित की तथा नन्हीं बालिकाओं द्वारा मधुर गीत एवं भजन प्रस्तुत किए गए।

संस्था की सभी सदस्याएं बहुत खुश एवं अभिभूत थी कि यदि जो बालिकाएं देख नहीं सकती वह जीवन में इतनी खुश हैं तो हम क्यों नहीं खुश हो सकते, सभी ने अपने विचार व्यक्त किए, अध्यक्ष डॉ गीता पांडे ने कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से मध्य प्रदेश में कार्य कर रही है, तथा विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।

जो लोग हताश होकर आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं उन्हें रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाना होगा ताकि लोग आत्महत्या जैसे अपराधों से बच सकें तथा अपना जीवन जी सकें, इस अवसर पर डॉ मुकेश जैन, विनय डेविड, पूनम चंद मिश्रा, यशवंत कोष्टा, इंद्र कुमार कुशवाह, संजय शर्मा, गौरव खरे, प्रिंसी समैया राजकुमार नायडू, नरेश पटेल, एडवोकेट अनिल दुबे, ममता सोनी, सुरभि जैन, प्रीति रूसिया, कविता त्रिपाठी, कल्पना चौधरी, नीतू ठाकुर, आदर्श भाटिया, मलिका त्रिपाठी, इति गुप्ता, मनीषा पटेल, श्याम सोलंकी, राजीव राय, प्रीति श्रीवास्तव, पूनम चौधरी, धीरज अर्चेल, राजेश पांडे, एडवोकेट सहित संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।