अमित बनवारी/संविधान दिवस 26 नवम्बर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसजनों ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर संविधान दिवस मनाया। वहीं संविधान समिति के सदस्य डॉ. हरिसिंह गौर की जयंती पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। कांग्रेसजनों ने इस अवसर पर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

प्रदेश कांग्रेेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी और डॉ. हरिसिंह गौर के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंबेडकर जी ने देश के सर्वहारा वर्ग के लिए जो संविधान लिखा उस संविधान ने हमें जीवन में स्वतंत्रता से जीने के मौलिक अधिकार दिये जिससे हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। देश के सत्ताधारियो द्वारा आज संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, जिससे आम नागरिकों का जीवन खतरे में है। देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान की रक्षा का संकल्प ले।

Join DV News Live on Telegram

प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग के अध्यक्ष राजेन्द्र बब्बर ने इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के लिए श्री जैन को संविधान की प्रति भेंट की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह, उपाध्यक्ष सै. साजिद अली, जे.पी. धनोपिया, दीपचंद यादव, भूपेन्द्र गुप्ता, अजयसिंह यादव, चौ. राकेश चतुर्वेदी, कांग्रेस विधि विभाग के पदाधिकारी महेश मौर्य, राकेश गोहिल, मो. लईक, सबिस्ता कुरैशी, राम आर द्विवेदी, संजय गुप्ता, विजय सिरवैया, अखिलेश जैन, रफीक खान, पूरनलाल मालवीय सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने किया।