दिल्ली के पांडव नगर में सोमवार को श्रद्धा मर्डर जैसा एक और केस सामने आया है, एक महिला ने अपने ही बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी, और हत्या करने के बाद उसके 10 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। रात के समय दोनों मां और बेटा शव टुकड़े फेंकने जाते थे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हत्या करीब 6 महीने पहले जून में की गई थी। दिल्ली क्राइम ब्रांच को 10 में से 6 टुकड़े मिल गए हैं। मां-बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Join DV News Live on Telegram