भिंड – भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो के बयान को लेकर कहा कि इस बयान से कांग्रेस नेताओं के भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ गई है।

Join DV News Live on Telegram

कांग्रेस के लोग मोदी से मुकाबला नहीं कर पाते हैं, इसलिए अब उनकी हत्या की बात करने लगे हैं। पूर्व मंत्री राजा पटेरिया द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी की हत्या के लिए जनता और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को उकसाना अत्यंत गंभीर और निंदनीय है।

युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जनता के दिलों में बसते हैं और संपूर्ण देश की आस्था और श्रद्धा के केंद्र हैं। आज संपूर्ण विश्व में मोदी जी ने हमारे देश की पहचान एक मजबूत राष्ट्र के तौर पर कराई है और मैं मध्य प्रदेश सरकार से निवेदन करता हूं कि शीघ्र सख्त कार्रवाई राजा पटेरिया के खिलाफ की जाए।

BJP सदस्यो  ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की अब असलियत सामने आई है उनका कहना है की ऐसा बोलने वालों के खिलाफ शीघ्र और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।