सीवनी मालवा: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव निजी कार्य से सिवनी मालवा पहुंचे। यहां पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशीके निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अरुण यादव ने कहा कि हम पूरी तरह से तैयार है। 2018 में भी बड़ा बहुमत प्रदेश की जनता ने हमें दिया था, वो बात अलग है की बहुमत हमसे चुरा लिया गया।2023 में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और हमारे जो वरिष्ठ नेता है। उनके नेतृत्व में हम सब लगे हुए है। काम में अभी कुछ फेरबदल भी संगठन में किया गया है।

Join DV News Live on Telegram

नई कार्यकारिणी बना दी गई है, जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है। मंडलम और सेक्टरों पर भी हमारा काम जारी है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो जो हमारा दूसरा चरण का जो कार्यक्रम है, जिस पर हमने लक्ष्य लिया है कि हर गांव हर व्यक्ति तक हम पहुंचे।  इसके लिए हमारे संगठन में जिला इकाई, ब्लॉक इकाई,मंडलम इकाई, सेक्टर इकाई ये सारी इकाइयां इस कार्य में लगी हुई है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से एक इतिहास रचा है। मैं समझता हूं विश्व में पहला व्यक्ति राहुल गांधी है, जिन्होंने 3700 किलोमीटर पैदल चलकर इस देश को जोड़ने का काम किया है। जिस तरह से पिछले 10-15 सालों में जो फासिस्टवादी ताकतें देश की है जो बार बार इस देश को तोड़ने का प्रयास करती है। तब राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की और मोहब्बत का पैगाम एक भाईचारे का पैगाम देश को दिया है।

भाजपा का काम आरोप लगाना – यादव

भाजपा का काम ही है आरोप लगाने का। कभी जूते की बात करती है, कभी टीशर्ट की बात करती है, कभी खाने की बात की जाती थी, कभी जैकेट की बात करती थी उनके पास कोई एजेंडा ही नहीं है। नर्मदापुरम जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं मानता हूं की हमारा नर्मदापुरम जिला कमजोर है। पर अभी हमारे नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। हमारा प्रयास है इस बार की हम चुनाव से पहले ही सभी से चर्चा कर सही निर्णय लेंगे।

सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर