दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2023 की अनाउंसमेंट हो चुकी है। जिसमें 2022 की बहुचर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। फिल्म ने दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। इसके आलावा फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री आलिया भट्ट, रणबीर कपूर समेत कई सितारों विनर्स रहें। दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2023 में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बनी बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसी जानकारी विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड नाइट की फोटो और वीडियो को शेयर कर दी है। इस पुरस्कार को उन्होंने आतंकवाद के सभी पीड़ितों और देश की जनता को डेडिकेट किया है। द कश्मीर फाइल्स 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है। इसका इंडिया में कलेक्शन 252.90 करोड़ है। वहीं मूवी ने वर्ल्डवाइड 340.92 करोड़ कमाए थे। कम बजट में बनी द कश्मीर फाइल्स 2022 की सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसर मूवी बनी। फिल्म विवादित होने के बावजूद भी आज भी नई नई सफतला हासिल कर रही है।

Join DV News Live on Telegram

बता दें कि, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में चरित्र गंगूबाई की भूमिका निभाने के लिए अभिनेत्री आलिया भट ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है, जबकि अभिनेता रणबीर कपूर को ‘ब्रह्मास्त्र’ में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में इस अवार्ड समारोह के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। वहीं, आलिया भट ने भी अपनी ट्रॉफी के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है।