मध्यप्रदेश: सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रजौली, रजवांस, परसोरा, गढ़ा, खिरिया पहुंची विकास यात्रा, जहां राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम रजौली में 50 लाख की लागत से बनने वाले आरोग्य केन्द्र का लोकार्पण किया एवं करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

Join DV News Live on Telegram

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा द्वारा स्वास्थ्य समाज सशक्त भारत का सपना साकार किया गया है। हमारी सुरखी विधानसभा क्षेत्र में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। जहां एक समय था कि छोटी-छोटी बीमारी के लिये सागर या भोपाल जाना पड़ता था, लेकिन अब सुरखी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र तथा आरोग्य केन्द्र खोले जा रहे हैं जिनसे अब क्षेत्रवासियों को ईलाज के लिये सागर या भोपाल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

राहतगढ़, बिलहरा, सुरखी तथा आसपास के छोटे छोटे गांव में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में भाजपा द्वारा आयुष्मान कार्ड द्वारा क्रांति लाई गई है। आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रूपये तक का मुफ्त ईलाज होता है। मंत्री राजपूत ने कहा कि भाजपा विकास करने वाली पार्टी है जिसका विकास शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की गली चोराहों तक दिख रहा है। पहले न ही पर्याप्त बिजली थी, न ही विकास, लेकिन भाजपा द्वारा हर गांव को पक्की सड़क से जोड़कर उनका विकास किया गया।

पुल-पुलिया निर्माण कर ग्रामीणों को यातायात में सुलभता दी गई इतना ही नहीं भाजपा द्वारा हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत किया गया। यह भाजपा सरकार की ही सोच थी कि हर वर्ग मजबूत हो सशक्त हो ताकि हमारा देश मजबूत और सशक्त बन सके। मंत्री राजपूत द्वारा विकास यात्रा के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान कार्ड, संबल योजना आदि के हितग्राहियों को कार्ड बांट कर शुभकामनाएं दी तथा नये मतदातों का फूल मालाओं से सम्मान करते हुये श्री राजपूत ने क्षेत्र के विकास में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिये आवाहन किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित राय, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू राय, जहीर कुरैशी, देवेन्द्र रघुवंशी, प्रवीण गोस्वामी, बब्लू बरखेड़ा, विनोद ओसवाल, भगवानसिंह लोधी, आयुष श्रीवास्तव, बैजनाथ लोधी, संतोष लोधी सरपंच, अनुराग पाठक, सुरेन्द्र रघुवंशी, शैतान सिंह, रामशरण, अमित ताम्रकार सहित शासकीय विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे सैकड़ों ग्रामीणों ने फूल मालाओं से विकास यात्रा का स्वागत किया।