माध्यमिक शिक्षा मंडल 2023 की हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च बुधवार से शुरू हो गई है। 10 वीं के हिन्दी विषय के पेपर के साथ परीक्षा का श्री गणेश हुआ। नर्मदापुरम 16388 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। जिसमें 15345 नियमित और 1043 प्रायवेट विद्यार्थी है। नर्मदापुरम जिले में 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा के लिए 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Join DV News Live on Telegram

जिसमें 65 केंद्र नियमित, 8 प्रायवेट विद्यार्थियों के लिए अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपरिया, और राईजिंग पब्लिक स्कूल पगढ़ाल दोनों संवेदनशील केंद्र हैं।

इस साल संवेदनशील केंद्र बनाएं गए है। सुबह 9 से 12 बजे तक पेपर शुरू हुए। पहले दिन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने एसएनजी स्कूल केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने ऑल द बेस्ट कहकर परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनका हौसला अफजाई किया।

बुधवार को 10 वीं का हिन्दी पेपर है और 2 मार्च गुरुवार को 12 वीं का हिन्दी विषय का पेपर है। 12 वीं में 15642 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें 13721 रेगुलर और प्रायवेट 1921 विद्यार्थी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में अभी तक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेगी।

32 पेज की उत्तर पुस्तिका मिलेगी। पहले 24 पेज की उत्तर पुस्तिका कॉपी दी जाती थी, लेकिन अब छात्र-छात्राओं को 32 पेज की उत्तर पुस्तिका प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अब चार सेट के पेपर छात्र-छात्राओं को प्रदान किए जाएंगे।