नर्मदापुरम से 12 किमी दूर सांगाखेड़ा कला गांव में लूट और हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई। लूटेरों ने 75 साल की बुजुर्ग के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाले और गले से सोने की चेन, कान से कानके भी निकले। महिला के कान, गले में भी धारदार हथियार के चोट के निशान मिले है।

माखन नगर से हमारे संवाददाता आशीष (आशू) दुबे की रिपोर्ट

वारदात मंगलवार देर शाम को हुई, रात 9 बजे लूट-हत्या की घटना उजागर हुई। जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही माखननगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। रात 12 बजे एसपी डॉक्टर गुरकरन सिंह, एएसपी अवधेश प्रताप सिंह, एसडीओपी मदनमोहर समर भी घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वार्ड ने भी रात में घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएं।

पुलिस के मुताबिक मृतका रामबाई चौरे (75) निवासी सांगाखेड़ा कला है। मृतका के चार बेटे है। जो बहू-नाती-पोते के साथ गांव में बने मकान में रहते है। बुजुर्ग अकेली खेत में बने मकान में अकेली रहती। रात में एक बेटा सोने आता था। मंगलवार को मृतका एक धार्मिक कार्यक्रम में गई थी। बेटे हरिनारायण चौरे ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 6 बजे उसने मां को खाना बनाते देखा था।

हमेशा की तरह रात करीब 9 बजे खेत वाले मकान पहुंचा। टार्च जलाई तो देखा आंगन में मां लहुलहान हालत में पड़ी है। उनके पैरे भी कटे थे और कान, गले, हाथों से खून बह रहा था। जिसे देख वह घबरा गया। उसने अपने भाईय और परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीण, परिजन घटनास्थल आएं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पैर कटे मिले, गले, कान पर भी चोट के निशान

मृतका के बुजुर्ग के दोनों पैर काटकर चांदी के करीब एक किलो के कड़े, गले से सोने की चेन लूटी गई है। बुजुर्ग के पैर के अलावा कान, गले और हाथों में चोट के निशान है। संभवत: बुजुर्ग ने बचाव के लिए संघर्ष होगा।

कुछ संदिग्ध से पूछताछ जारी

एसडीओपी मदन मोहन समर ने बताया लूट, हत्या के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। कुछ संदिग्ध उठाएं है। जिनसे पूछताछ कर रहे है। टीम जांच में जुटी है।

हत्यारे-लूटरे कौन यह बड़ा सवाल?

आरोपी केवल लूटने के इरादे से आएं थे या हत्या और लूट दोनों। यह बड़ा सवाल है। मृतका की हत्या के आरोपी कौन यह। कहीं जान-पहचान का तो नहीं, जिसने पहचान उजागर होने की वजह से मृतका को मौत के घाट उतार दिया हो। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच में इन सवालों के जवाब क्लियर हो पाएंगे।