एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज यानी 6 नवंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया-रणबीर को पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आलिया रविवार सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं।

सोशल मीडिया पर आलिया ने बेबी के आने की ऑफिशियल आनाउंसमेंट की है। आलिया ने पोस्ट किया, ‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारा बेबी इस दुनिया में आ गया है और वो कमाल की लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना मुश्किल है। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर।

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर आलिया-रणबीर की फोटो शेयर कर लिखा, ‘आज मैं सबसे ज्यादा खुश हूं। सबसे प्यारी बेबी गर्ल के सबसे प्राउड पेरेंट्स। बुआ उसे पहले से ही प्यार करती है।’

रणबीर के साथ अस्पताल पहुंची थीं आलिया
रणबीर कपूर रविवार सुबह आलिया को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। यह वही अस्पताल है, जहां ऋषि कपूर भर्ती थे और उन्होंने आखिरी सांसें ली थीं। पहले कहा जा रहा था कि आलिया नवंबर के आखिरी या दिसंबर की शुरुआत में बच्चे को जन्म देंगी, लेकिन नवंबर की शुरुआत में कपूर फैमिली ने बेटी का वेलकम किया है।

Join DV News Live on Telegram