शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला बानापुरा खेल मैदान बनाने का कार्य चालू किया गया

शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला बानापुरा में खेल मैदान बनाने का कार्य चालू किया गया दुबे शिक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य नगर पालिका सिवनी मालवा के द्वारा मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू जैन के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में खेल मैदान बनाया जा रहा है जिससे बच्चियां को खेलने के लिए उचित सुविधा दी जाएगी एवं आधुनिक प्रकार के खेल मैदान बनाए जाएंगे इस खेल मैदान में प्रतियोगिता भी की जाएगी एवं नगर की बालिकाओं को उचित सुविधा देने की तैयारी की जा रही है एवं खेल मैदान में वॉलीबॉल बास्केटबॉल खो खो एवं जितने भी खेल होते हैं वह बालिकाओं को खेलने के लिए दिया जाएगा नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बालिकाओं के लिए सभी खेलों की तैयारियों के लिए भी यह मैदान बनाया जा रहा है आने वाले समय में बच्चियां इस मैदान से अपनी खेलों की तैयारी कर सकती हैं