नर्मदापुरम जिले के माखननगर में एक बदमाश की धारदार हथियार से हत्या की सनसनीखेज घटना हुई।

घटना एक दिन पुरानी है। मंगलवार सुबह उजागर हुई। घटना की जानकारी लगते ही गांव में सनसनी फैल गई। मृतक करिया उर्फ मिश्रीलाल कुबरे (30) निवासी प्रेमतला माखननगर है। जिसका नाम थाने की गुंडा,बदमाश लिस्ट है। सूचना मिलने पर माखननगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के सिर पर लोहे राड, डंडे से हमला हुआ है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए। अंधेकत्ल में पुलिस ने गांव के व्यक्ति अरविंद धुर्वे, सुरेंद्र परते, लालसाहब परते निवासी प्रेमतला को आरोपी बनाया है। तीनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Join DV News Live on Telegram

पुलिस के मुताबिक मृतक करिया उर्फ मिश्रीलाल कुबरे पुराना गुंडा बदमाश है। क्षेत्र के बदमाश जंहागीर अलबी बाबा गिरोह का साथी था। जिस पर हत्या सहित कई अपराध दर्ज है। वहां गांव में भी लड़ाई-झगड़े, विवाद करता था। आपसी विवाद में उसकी हत्या हुई है।

मृतक करिया उर्फ मिश्रीलाल के भाई नर्मदाप्रसाद कुवरे ने बताया 13 नवंबर की रात भाई करिया का झगड़ा गांव के ही लाल साहब, अरविंद धुर्वे, व सुरेंद्र परते से हुआ था। लोगों ने बीच बचाव कर झगड़ा खत्म कर दिया। दूसरे दिन 14 नवंबर जब दिनभर करिया नहीं दिखा तो उसके घर जाकर देखा। उसके सिर पर चोट दिखी और करिया मृत अवस्था में पड़ा था। जिसकी सूचना कोटवार के माध्यम से थाने को दी। थाना माखननगर ने फरियादी की सूचना पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया विवाद में मृतक की हत्या हुई है। एक दिन पहले उसका विवाद हुआ था। रंजिश के चलते गांव के तीन युवक लालसाहब परते, अरविंद धुर्वे, व सुरेंद्र परते ने घर में घुसकर उस पर धारदार हथियार व डंडे से पीटा। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ जारी है।