सागर/अमित बनवारी/नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने तीनबत्ती पहुंच कर आज 26 नवंबर डा गौर जयंती पर आयोजित सागर गौरव दिवस के मुख्य समारोह स्थल का निरीक्षण किया। मंत्री श्री सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी, कमिश्नर मुकेश शुक्ला, आईजी अनुराग, कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी तरुण नायक, सिने अभिनेता मुकेश तिवारी, पार्षद शैलेन्द्र ठाकुर मौजूद थे।

Join DV News Live on Telegram

निरीक्षण के पश्चात मंत्री श्री सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सागर की जनता में, विशेषकर युवाओं में सागर गौरव दिवस मनाने का उत्साह अभूतपूर्व है। डॉ. गौर साहब के बारे में, अपने शहर के बारे जानने की उत्सुकता है। सागर के इतिहास का यह एक अभिनव कार्यक्रम है। सागर के विकास के साथ ही हम लोग इसे शिक्षा का हब बनाने का प्रयास भी करेंगे। आने वाले तीन-चार वर्षों में सागर शिक्षा का भी एक बड़ा केंद्र होगा।