बिहार के भागलपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बाजार में खुलेआम एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बीच बाजार में हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join DV News Live on Telegram

जानकारी के अनुसार महिला पीरपैंती बाजार गई हुई थी। इसी बीच शनिवार को सिंधिया पुल के पास बाजार के शकील मियां नामक आरोपी ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. शकील ने एक मटके में धारदार हथियार छुपा रखा था। उसने हमला कर महिला की छाती, हाथ, पैर और कान काट दिए।

लोग जब तक कुछ समझ पाते, उसने महिला का अंग-भंग कर दिया और हाथ लहराते हुए भाग गया। बाजार में लोगों ने उसे पहचान लिया और घटना की जानकारी महिला के पति छोटी देइलोरी निवासी अशोक यादव को दी।

पुलिस घटना की जांच में जुटी है

लोगों ने इस घटना की जानकारी पीरपैंती थानाध्यक्ष रामकुमार प्रसाद को दी. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामकुमार प्रसाद ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की.

उन्होंने बताया कि महिला ने घायल अवस्था में हमलावर का नाम बताया है, जिसकी रिकार्डिंग आसपास के कई लोगों के पास उपलब्ध है. घटना के बाद पुलिस ने 5 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपित शकील अभी फरार है।

बीच बाजार में तड़पती रही महिला

घटना के बाद खून से लथपथ महिला मदद के लिए चिल्लाती रही। जब तक लोग पहुंचते वह बेहोश हो चुकी थी। उसे रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख उसे मायागंज के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के हाथ, पैर, स्तन और दोनों कान कटे हुए थे। घटना के बाद महिला ने हमलावर का नाम भी बताया, जिसे आसपास के लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया।

बिहार: सार्वजनिक बाजार में महिला के हाथ-पैर और कान कटे, घटना से भागलपुर सदमे में बीच बाजार में कटा हाथ पैर कान, मर्डर से भागलपुर में हड़कंप मच गया